अर्थ : किसी चीज़ को तोड़ने, पीसने आदि के लिए उस पर बार-बार किसी बड़ी और भारी चीज़ से आघात करना।
उदाहरण :
भाभी हल्दी कूट रही है।
पर्यायवाची : कुटाई करना
अर्थ : हाथ, पैर आदि से लगातार मारना।
उदाहरण :
सिपाही चोर को खूब कूट रहा है।
पर्यायवाची : कुटाई करना, खूब ठोंकना, खूब पीटना, खूब मारना
अर्थ : चक्की, सिल आदि के तल पर टाँकी आदि से आघात करके उसे खुरदरा करना।
उदाहरण :
चक्कीवाला चक्की के पाटों को कूट रहा है।
पर्यायवाची : कुटाई करना
अर्थ : धान से उसकी भूसी अलग करने के लिए उसको ओखली में डालकर, उस पर मूसल आदि से बार-बार आघात करना।
उदाहरण :
महिलाएँ आँगन में धान कूट रही हैं।
पर्यायवाची : कुटाई करना
अर्थ : बैल, भैंस आदि के अंडकोश के वृषणों को आघात से चूर-चूर करके उनको बधिया करना।
उदाहरण :
किसान बछड़े को कूट रहा है।
पर्यायवाची : कुटाई करना
अर्थ : ऊँट का पैर मोड़कर उसे ऊपरी भाग में बाँधना।
उदाहरण :
ऊँटवाला ऊँटों को कूट रहा है।
पर्यायवाची : कुटाई करना
अर्थ : हाथ, पैर आदि से मारने की क्रिया।
उदाहरण :
ग्रामीणों ने कुटाई के बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
पर्यायवाची : कुटाई